6 माह, तीन फिल्में, सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे तहलका, टॉक्सिक हीरो यश की बढ़ी धुकधुकी

Sunny Deol Upcoming Movies 2026 : सनी देओल बॉलीवुड के ऐसे हीरो है जिनका स्टारडम 68 साल की उम्र में भी बरकरार है. हिंदी सिनेमा में सुपर स्टार के मायने सनी देओल ने बदल दिए हैं. इस उम्र में भी वो अपने दम पर फिल्मों को हिट करा रहे हैं, यह सामान्य बात नहीं है. यही वो 'औरा' है, उनका करिश्माई स्टारडम है ओ सनी देओल को अन्य बॉलीवुड सुपर स्टार से अलग बनाता है. बॉर्डर 2 फिल्म की अपार सफलता के बाद बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की अगली मूवी कौन सी आएगी, यह जानने के लिए फैंस बेताब हैं. सनी देओल की 10 फिल्में