'क्या हम सच में साथ हैं', 6 सांसदों की बगावत के बाद उद्धव का MVA से सवाल

महा विकास अघाड़ी की बैठक में उद्धव ठाकरे ने गठबंधन की एकजुटता पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या हम सच में साथ हैं. यह बयान ऐसे समय आया है, जब उनके गुट से 6 सांसद अलग हो चुके हैं. बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि विपक्ष की एकता सिर्फ बयान में नहीं, बल्कि सदन और सड़क दोनों जगह दिखनी चाहिए.