वेदांता वाले अनिल अग्रवाल को बड़ा झटका! इस देश का कॉपर प्लांट 60 दिनों के लिए बंद, सप्लाई पर क्या पड़ेगा असर?

वेदांता समूह की जाम्बिया स्थित इकाई KCM ने नचांगा कॉपर स्मेल्टर को 60 दिनों के लिए रखरखाव हेतु बंद कर दिया है। इससे जाम्बिया में कॉपर और सल्फ्यूरिक एसिड की आपूर्ति पर दबाव बढ़ेगा, जिससे वैश्विक बाजार में कीमतों को समर्थन मिल सकता है।