60 सेकेंड में 4 मिसाइल... देखें कैसे रूसी हमलों से दहला यूक्रेन, कीव में भयानक तबाही

यूक्रेन पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में कम से कम 22 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हुए हैं। यूक्रेन की वायु सेना ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 656 ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं। वायु सेना ने कहा कि मुख्य लक्ष्य राजधानी कीव, मध्य शहर निप्रो और पूर्वी शहर पोल्टावा, खार्किव और जापोरिजिया थे।