600 से ज्यादा विकेट, फिर भी टीम इंडिया में एंट्री नहीं... धर्मेंद्रसिंह जडेजा पर सेलेक्टर्स कब होंगे मेहरबान?

भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने वर्षों तक लगातार शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम इंडिया का दरवाजा उनके लिए नहीं खुल सका. धर्मेंद्रसिंह जडेजा भी ऐसे ही खिलाड़़ियों में शामिल हैं. धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने 600 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं, लेकिन अब तक उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला.