आईसीसीसी कक्ष: 600 कैमरे इंटीग्रेट निगरानी के लिए स्टाफ नहीं; 389 करोड़ का स्मार्ट सिस्टम छह कर्मचारियों के भरोसे शहर

शहर की निगरानी से लेकर ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिसिंग तक स्मार्ट बनाने के लिए करीब 389.87 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आईसीसीसी) और उससे जुड़ी इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम आईटीएमएस) व्यवस्था अब मैनपॉवर की कमी से जूझ रहा है.