नोएडा, 29 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस)-2026 में प्रदेश के मत्स्य क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर निवेशकों और उद्यमियों ने बड़ी रुचि दिखाई है। ट्रेड शो के दौरान मत्स्य विभाग को विभिन्न क्षेत्रों में कुल 600.20 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा निवेश प्रस्ताव कोल्ड चेन क्षेत्र के लिए मिला है।