शेयर बाजार में मोटी कमाई का सपना दिखाकर महिला से 62 लाख की ठगी

नोएडा में साइबर ठगों ने शेयर बाजार और आईपीओ में अधिक मुनाफे का लालच देकर एक महिला से 62 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने खुद को निवेश विशेषज्ञ बताकर महिला का विश्वास जीता और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फर्जी निवेश योजना में फंसा लिया। जब महिला ने निवेश की गई राशि निकालने का प्रयास किया, तब ठगी का खुलासा हुआ। The post शेयर बाजार में मोटी कमाई का सपना दिखाकर महिला से 62 लाख की ठगी appeared first on टेन न्यूज हिंदी .