मुज़फ्फरनगर जनपद में अवैध खनन और बिना अनुमति खनिज परिवहन करने वालों पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले एक महीने के विशेष अभियान के दौरान 64 वाहनों को पकड़ते हुए करीब 27.60 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है। कार्रवाई के बाद अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन और भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय के निर्देशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स और विशेष प्रवर्तन दल ने 26 मई से 21 जून 2026 तक जनपद म