Chhattisgarh State Electricity Regulatory Commission News: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने बिजली कंपनी (CSPDCL) को बड़ा झटका दिया है. कंपनी के 66.57 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई ग्राहकों से करने के दावे को आयोग ने खारिज कर दिया. आयोग ने स्पष्ट किया कि संपत्ति की सुरक्षा कंपनी की जिम्मेदारी है और इसका बोझ जनता पर नहीं डाला जा सकता.