682 Km तक रेंज और 25 लाख रुपये से कम कीमत, भारत में बिकने वालीं इन 6 लॉन्ग रेंज इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमतें जानें

भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में अब ग्राहकों के पास लंबी रेंज और बेहतरीन फीचर्स वाले विकल्पों की कोई कमी नहीं है। आपका बजट अगर 25 लाख रुपये के भीतर है और आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश में हैं, जो बार-बार चार्ज करने की चिंता से आपको मुक्त रखे, तो आज हम आपको देश की उन 6 सबसे दमदार इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिंगल चार्ज में सबसे लंबी रेंज देने का दावा करती हैं। इनमें महिंद्रा, टाटा, मारुति, हुंडई और विनफास्ट की पॉपुलर कारें हैं।