90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस ने महज 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था. एक्ट्रेस की बड़ी-बड़ी आंखें, मासूमियत और तेजी से सफल होते करियर के कारण उन्हें 'साउथ की दिव्या भारती' का टैग दिया गया था. उन्होंने साउथ में पॉपुलैरिटी हासिल करने के बाद बॉलीवुड का रुख किया. सलमान खान के साथ 'जुड़वां' जैसी कई हिट फिल्मों में काम करते हुए लगभग 7 भाषाओं में 100 से ज्यादा फिल्में कीं. साल 2010 में कनाडाई बिजनेसमैन से शादी के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.