भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश इस साल 7% बढ़कर 10.3 अरब डॉलर पर
जनवरी-सितंबर 2026 के दौरान भारतीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 10.3 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, निवेश सौदों की संख्या में 38 प्रतिशत की गिरावट आई और निवेश का रुझान बड़े आकार वाले सौदों की तरफ केंद्रित रहा।