आज का मौसम 7 जून: महाराष्ट्र-गोवा में मानसून की एंट्री, यूपी समेत 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट; IMD अपडेट

Today Weather: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पहाड़ी राज्यों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं महाराष्ट्र-गोवा में मानसून की एंट्री हो गई है।