झारखंड के रामगढ़ में सड़क हादसा, पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत

रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर लारी गांव के पास ट्रक और पिकअप की टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी मृतक मुहर्रम पर्व के कार्यक्रम से लौट रही ताशा पार्टी के सदस्य थे।