अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के पीडियाट्रिक सर्जरी के डॉक्टरों ने 7 साल के मासूम का जटिल और दुर्लभ ऑपरेशन किया। डॉक्टरों ने बच्चे के पेट से 3.7 किलोग्राम वजन का कैंसरग्रस्त किडनी ट्यूमर (विल्म्स ट्यूमर) सफलतापूर्वक निकाला। लगभग 6 घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने शरीर की सबसे मुख्य रक्त वाहिनी इन्फीरियर वेना कावा (IVC) का दोबारा निर्माण भी किया। 4 साल से बढ़ रही थी पेट में सूजन यह बच्चा 4 साल से पेट के दाहिने हिस्से में लगातार बढ़ रही सूजन से परेशान था। एम्स में जब बच्चे