होर्मुज जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया के तनाव को लेकर राहत की खबरें जरूर आ रही हैं, लेकिन एक पुराना आर्थिक विवाद अब फिर चर्चा में है. ईरान का दावा है कि उसके अरबों डॉलर दुनिया के कई देशों में फंसे हुए हैं, जिनमें भारत भी शामिल है. बताया जा रहा है कि भारतीय वित्तीय संस्थानों के पास करीब 7 अरब डॉलर के भुगतान अटके हुए हैं. इस पूरे मामले की जड़ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा 2018 में लगाए गए प्रतिबंधों को माना जा रहा है.