मिर्जापुर में शारदीय नवरात्र मेला 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। मेले को देखते हुए विंध्याचल क्षेत्र में बिजली की सप्लाई ठीक रखने के लिए बिजली विभाग मेंटेनेंस का काम करेगा। इस वजह से 21 और 22 सितंबर को विंध्याचल बिजली उपकेंद्र से जुड़े कई फीडरों की बिजली बंद रहेगी। 33/11 केवी विंध्याचल बिजली उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी अष्टभुजा, विंध्याचल और धाम फीडर पर मेंटेनेंस का काम होगा। इन दोनों दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली कट