'पुष्पा' के फायर से 'स्त्री' के खौफ तक, तीसरे पार्ट के साथ लौटेंगी 7 फिल्में, छठे नंबर वाली का 4 साल से इंतजार

भारतीय सिनेमा में इन दिनों 7 बड़ी फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. अल्लू अर्जुन के 'पुष्पा 3' से लेकर हॉरर कॉमेडी 'स्त्री 3' तक, बड़े पर्दे पर 7 थ्रीक्वल्स फिल्में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस लिस्ट में मौजूद फिल्मों पर फिलहाल काम चल रहा है. वहीं, कुछ मूवीज की रिलीज डेट का भी ऐलान हो चुका है. लिस्ट में एक ऐसी मूवी है जिसके तीसरे पार्ट का फैंस पिछले 4 सालों से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.