अलर्ट मोड पर यूपी के ये 7 जिले! जिलाधिकारियों को 'इमरजेंसी वार्निंग'

पहाड़ों में लगातार बारिश से बिजनौर के कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध का जलस्तर बढ़ गया है. जलस्तर 364 मीटर के पार पहुंचने पर बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा जा सकता है. इसे देखते हुए बांध प्रशासन ने बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों को चेतावनी पत्र भेजकर अलर्ट जारी किया है.