7 माह की गर्भवती ने तीन बेटियों को दिया जन्म:सतना में डेढ़ घंटे के भीतर तीनों की नॉर्मल डिलीवरी हुई, 8 माह में तीसरा ट्रिपलेट मामला

सतना जिला अस्पताल में बुधवार देर रात एक दुर्लभ प्रसव का मामला सामने आया। यहां 7 माह की गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चियों को जन्म दिया। खास बात यह है कि तीनों शिशुओं का जन्म नॉर्मल डिलीवरी से हुआ। समय से पहले जन्म और कम वजन होने के कारण तीनों नवजातों को विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। रामवन क्षेत्र के ग्राम सतरी निवासी प्रियंका साकेत (पति दिवाकर साकेत) को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय जांच में पहले ही स्पष्ट हो गया था क