सिर्फ नशीला ड्रिंक नहीं है झारखंड का हड़िया..7 साल की रिसर्च में सामने आई ये गजब की बातें

Hadiya Research in Jharkhand: झारखंड की पारंपरिक संस्कृति में शामिल हड़िया को लेकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की रिसर्चर डॉ. सुकन्या हेंब्रम ने करीब सात साल तक अध्ययन किया. रिसर्च में हड़िया बनाने की प्रक्रिया, रानू के इस्तेमाल और इसमें मौजूद तत्वों की जांच की गई. हड़िया चावल के फर्मेंटेशन के बाद तैयार किया जाता है. इसमें रानू मिलाया जाता है, जिसे पेड़ों की पत्तियों और छाल से तैयार किया जाता है. रिसर्च के दौरान लैब में हड़िया की जांच की गई. इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाने की जानका