भारत ने खत्म किया 7 साल का सूखा, छठी बार जीता SAFF विमेंस चैंपियनशिप का खिताब, फाइनल में बांग्लादेश को 3-1 से पीटा

भारत ने 7 साल बाद सैफ विमेंस चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है. गोवा के मार्गाओ में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय टीम ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से मात दी. प्यारी जाक्सा ने 42वें मिनट में भारत को बढ़त दिलाई, लेकिन पहले हाफ के स्टॉपेज टाइम में ऋतु पोर्ना चकमा ने गोल करके स्कोर बराबर कर दिया.