झांसी में रिटायर अफसर के बेटे ने बुलडोजर चलाकर पड़ोसी की दुकान (गुमटी) तोड़ दी। वो 70 नकाबपोश युवकों के साथ रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आया। पहले सीसीटीवी कैमरे के तार काटे और फिर दुकान मालिक के घर के बाहर ताले लगा दिए। इसके बाद बुलडोजर से दुकान को तहस-नहस कर दिया। दुकान मालिक बाउंड्री फांदकर बाहर आया। रोकने पर भी आरोपी नहीं रुके और धमकाने लगे। दुकान तोड़ने के बाद बाउंड्री बनाई और फिर धमकाते हुए चले गए। पीड़ित दुकानदार को 7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने रिटायर अफसर के बेटे समेत 70 अज्ञात लो