लखनऊ में पेपर मिल वॉर्ड के लोगों की एक अनोखी पहल ने पूरे शहर का सिर ऊंचा कर दिया है। वॉर्ड के लोगों ने टोलियां बनाकर, पैसे जुटाकर हर घर में गार्डनिंग की। नगर निगम में इस वॉर्ड का नंबर–70 है। लोगों ने पूरे इलाके में नगर निगम के साथ मिलकर 70 पार्क बनाए। इस काम में करीब 20 साल का वक्त लगा। लेकिन उसका रिजल्ट अब आया है। पर्यावरण मंत्रालय के वायु सर्वेक्षण–2026 में पेपर मिल को नंबर–1 रैंक मिली है। यानी यहां की हवा देश में सबसे साफ–सुथरी है। वॉर्ड के लोगों ने पार्कों में वर्टिकल गार्डेन, मियावाकी पद्धत