70 हजार का Galaxy S25 Ultra और 1.09 लाख रुपये का iPhone 17 Pro, अमेजन-फ्लिपकार्ट सेल की डील्स लीक

अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल और फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट मिलने जा रहा है। एक्स पर रिवील हुई डील्स के मुताबिक, अमेजन सेल में सैमसंग का फ्लैगशिप Galaxy S25 Ultra लगभग 70,000 रुपये में उपलब्ध हो सकता है, जबकि फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 Pro की कीमत 1.09 लाख रुपये हो सकती है।