कोलकाता: आंधी में हिलने लगी थी लियोनेल मेस्सी की 70 फीट ऊंची मूर्ति, हादसे के डर से PWD ने क्रेन से हटाया

कोलकाता के लेक टाउन से लियोन मेसी की 70 फीट ऊंची मूर्ति को हटा दिया गया है. हाल में ही आए आंधी-तूफान की वजह से मूर्ति हिलने लगी थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पीडब्ल्यूडी ने क्रेन की मदद से मूर्ति को हटाया. इस मूर्ति का खुद मेसी ने उद्घाटन किया था.