7,200 mAh बैटरी वाला Vivo का नया 5G फोन जल्द आएगा, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर भी

चीन की स्मार्टफोन कंपनी वीवो जल्द ही अपनी प्रीमियम मिड-रेंज V सीरीज के तहत Vivo V80 को अगस्त में लॉन्च कर सकती है। इसमें 7,200mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 चिपसेट जैसे शानदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है।