भारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 72142450000000 रुपये हुआ, RBI रिपोर्ट में आए नए आंकड़ों ने चौंकाया

भारतीय रिजर्व बैंक RBI के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 तक देश का कुल विदेशी ऋण बढ़कर 762.8 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 26.3 अरब डॉलर अधिक है। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने के मूल्यांकन प्रभाव के बावजूद यह वृद्धि दर्ज की गई, और विदेशी ऋण तथा सकल घरेलू उत्पाद का अनुपात 20.8 प्रतिशत पर पहुंच गया।