72nd National Film Awards: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, लेजर शो और गुजराती जायका! इस बार गुजरात में कुछ ऐसा होगा नेशनल फिल्म अवॉर्ड

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स से पहले गुजरात में 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को एक शानदार नया रूप दिया जा रहा है. 22 सितंबर को केवड़िया के एकता नगर में होने वाले इस स्टार-स्टडेड (सितारों से सजे) समारोह के लिए एक बड़ा पंडाल, एक विशाल एयर-कंडीशंड डोम और कई खास इंतजाम किए जा रहे हैं.