शेखपुरा में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मंथन सभागार में जिलाधिकारी शेखर आनंद और पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने मजिस्ट्रेटों और पुलिस पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से ब्रीफिंग दी। इस बैठक में विधान परिषद सदस्य ललन महतो भी मौजूद थे। मुहर्रम का त्योहार 26 जून को चाँद दिखने के बाद मनाए जाने की संभावना है। प्रशासन ने जिले में 73 महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया है। इन स्थानों पर विश