पेट्रोल डीजल पर जल्द मिलेगी खुशखबरी! कच्चे तेल की कीमत 73 डॉलर प्रति बैरल हुई

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें पश्चिम एशिया में तनाव से पहले के स्तर पर आ गई हैं, जिससे भारत को महंगाई कम होने और आयात बिल घटने का फायदा मिलेगा। हालांकि, खुदरा ईंधन की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने का दबाव बढ़ सकता है।