छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बिजली बिल जमा नहीं होने से 74 सरकारी स्कूलों और शिक्षा विभाग के कनेक्शन काट दिए गए हैं। इन कनेक्शनों पर कुल 47.68 लाख रुपए का बिजली बिल बकाया है। इनमें 72 स्कूलों पर करीब 23.10 लाख रुपए और दो विभागीय कनेक्शनों पर 24.58 लाख रुपए बकाया है। कनेक्शन कटने से स्कूलों में पंखे और लाइट बंद हो गए हैं। गर्मी के बीच बच्चों को बिना पंखे के कक्षाओं में बैठना पड़ रहा है। कई कक्षाओं में 40 से 50 से ज्यादा बच्चे हैं। ऐसे में खासकर छोटे बच्चों को परेशानी हो रही है।लाइट बंद होने से बच