आजादी के 78 साल बाद भी 'नो नेटवर्क' वाला वो गांव, जहां मोबाइल चलाने के लिए पहाड़ पर चढ़ते हैं लोग

Chandauli News: आज के विकसित दौर में भारत के कोने-कोने में मोबाइल नेटवर्क की सुविधा पहुंच चुकी है. लेकिन चंदौली जिले के चकिया विधानसभा क्षेत्र के मूसाखांड बांध के पास स्थित ढोढनपुर गांव में आज भी लोग मोबाइल नेटवर्क के लिए तरस रहे हैं.