अयोध्या के चर्चित राम मंदिर दान गबन मामले में गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में 79.85 लाख रुपए की बरामदगी का दावा किया, जबकि सात आरोपियों से नकदी मिलने की बात कही गई. आरोपियों को स्कॉर्पियो से अदालत लाने-ले जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.