ग्रेटर नोएडा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत; शादी के महज 8 महीने बाद हुई वारदात, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा: जनपद के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजपुर कला गांव में शनिवार को एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष में कोहराम मच गया। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर