भोपाल में रंगमंच का महाकुंभ:8 से 12 जून तक सजेगा ‘हबीब रंग आलाप’ नाट्य महोत्सव, 27 साल पुराने कलाकार फिर मंच पर

भोपाल का रंगमंच एक बार फिर अपनी पूरी आभा के साथ जीवंत होने जा रहा है। हम थिएटर ग्रुप, भोपाल द्वारा 22वां स्मरण ‘हबीब रंग आलाप’ नाट्य महोत्सव 8 जून से 12 जून तक रविन्द्र भवन के अंजनी सभागार में आयोजित किया जा रहा है। यह महोत्सव रंगमंच के शिखर पुरुष हबीब तनवीर की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष आयोजित होता है और इस बार भी पांच दिनों तक नाट्य कला की विविध रंगतें दर्शकों को देखने को मिलेंगी। जिन लाहौर नई वेख्या वो जम्याई नई महोत्सव का आगाज 8 जून को होगा, जहां हबीब तनवीर की पुण्यतिथि पर उनके विश्वप्रस