धनु साप्ताहिक राशिफल 8 से 14 जून 2026 : बुद्धि और बुलंद हौसले से होंगे बड़े और सकारात्मक बदलाव

Sagittarius weekly horoscope 8 to 14 June 2026 : धनु राशि वाले लोगों के लिए यह सात दिन जीवन के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए अवसर और प्रगति लेकर आ रहे हैं। इस सप्ताह ग्रहों की चाल के अनुसार, चंद्रमा आपके तीसरे घर (कुंभ राशि) से विदा लेकर चौथे, पांचवें और छठे घर (वृषभ राशि) की यात्रा पूरी करेंगे। यह गोचर आपके सामाजिक संपर्कों, घरेलू सुख-शांति, इमेजिनेशन और दैनिक कामकाज की प्राथमिकताओं को एक नया रूप देगा।