फिल्म 'पेड्डी' से पहले भी ऐसी कई फिल्में आईं, जिनके कुछ सीन्स को लेकर सोशल मीडिया और क्रिटिक्स के बीच बवाल मचा था. हम आपको साउथ इंडियन सिनेमा की 8 ऐसी अहम फिल्मों के बारे मे बताएंगे, जिन पर 'महिला विरोधी सोच' और 'टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी' को बढ़ावा देने का आरोप लगा. 'बाहुबली', 'कसाबा', जैसी फिल्मों में बिना सहमति के शारीरिक संपर्क, छेड़छाड़, पीछा करने और ब्लैकमेलिंग को एंटरटेनमेंट के रूप में दिखाया गया. वहीं 'अर्जुन रेड्डी' में थप्पड़ मारने व हिंसक व्यवहार को जुनूनी प्यार बताया गया.