बिहार से कोलकाता जा रही बस धनबाद में हुई दुर्घटनाग्रस्त, 8 यात्री घायल, हाजीपुर में भी दिखा रफ्तार का कहर

Road Accident: बिहार के गयाजी से सवारी लेकर कोलकाता जा रही एक यात्री बस झारखंड के धनबाद जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 8 यात्री घायल हुए हैं. घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के पास हुई. इसी तरह से वैशाली में रफ्तार का कहर देखने को मिला. यहां हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई.