नर्मदापुरम में 8 दिन पहले शुरू सब स्टेशन की मरम्मत:7 हजार घरों की बिजली 4 घंटे बंद रहेगी

नर्मदापुरम में बिजली कंपनी के जोन-2 क्षेत्र में आने वाले नवीन 33/11 केवी मालाखेड़ी सब स्टेशन का 20 सितंबर को लोकार्पण हुआ था। अब लोकार्पण के महज 8 दिन बाद ही सब स्टेशन में मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके चलते रविवार 27 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सब स्टेशन में कुछ निर्माण कार्य के साथ 11 केवी लाइन का मेंटेनेंस किया जाना है। इसके कारण नर्मदा टाउन और मालाखेड़ी फीडर प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी के अनुसार, इससे करीब 7 हजार घरों की बिजली सप्लाई प्रभ