केरलम में मूसलाधार बारिश से भारी तबाही, भूस्खलन से चार लोगों की मौत; 8 जिलों में रेड अलर्ट

केरल में मूसलाधार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है, जिसमें इडुक्की और कोट्टायम जिलों में तीन लोगों की मौत हो गई। राज्य के आठ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई इलाकों में बचाव अभियान जारी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।