'वो सुपरस्टार नहीं...', श्रीदेवी की मौत के 8 साल बाद छलका सोनम खान का दर्द, फूलों से शुरू हुई थी दोस्ती

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को लोग आज सालों बाद भी भूल नहीं पाए हैं. इडंस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस सोनम खान ने भी उनकी याद में एक पोस्ट शेयर की है, इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वह भावुक हो गईं. सोनम ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए श्रीदेवी से जुड़ी कई अनसुनी यादें शेयर कीं. उन्होंने बताया कि पर्दे पर रानी जैसी दिखने वाली श्रीदेवी असल जिंदगी में बेहद मासूम, चुलबुली और बच्चों जैसी शख्सियत थीं.