8 लोगों की मौत के पीछे जहरीली शराब या फिर कोई साजिश? मृतकों के सामने आए नाम, क्या बोले ग्रामीण

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई, जब खर्वे गांव में 8 लोगों की मौत ने हड़कंप मचा दिया. ग्रामीणों को इस बात का शक है कि उनकी शराब में जहर देकर मारा गया. इसी वजह से पुलिस को उनके शव को कब्र से बाहर निकालना पड़ा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. बताया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.