कश्मीर में दिखाएंगे दम! पलामू के 8 कराटे खिलाड़ी नेशनल के लिए चयनित, ग्रामीण इलाके से पहुंचे हैं नेशनल तक

Palamu Sports News: झारखंड के पलामू जिले के 8 कराटे खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर कश्मीर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. बता दें कि ये सभी खिलाड़ी ग्रामीण स्तर के हैं और पहली बार नेशनल लेवल के लिए खेलने जा रहे हैं.