शामली । स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों ने पिछले आठ माह से वेतन न मिलने पर डीएम को शिकायती पत्र देकर बकाया वेतन दिलाने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। डीएम आलोक यादव को दिए गए पत्र में कर्मचारियों ने बताया कि उनका समायोजन स्टेट बजट के अंतर्गत अवनी परिधि प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से किया गया था। तभी से वे लगातार स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके बावजूद पिछले आठ माह से उन्हें वेतन का भुगतान