बरेली में फायरकर्मियों को अब हृदयाघात के मरीजों की जान बचाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बरेली और इंडियन सोसायटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजिस्ट्स (आईएसए) बरेली ने रविवार को फायर स्टेशन, बरेली कॉलेज गेट के सामने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) पर रविवार को एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की। इस कार्यशाला में फायर विभाग के लगभग 80 अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि अचानक कार्डियक अरेस्ट होने पर शुरुआती कुछ मिनट महत्वपूर्ण होते है