राजधानी में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बढ़ती संख्या को देखते हुए चार्जिंग नेटवर्क का बड़ा विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में शहर में 8 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन संचालित हैं। इन्हें चार्जिंग की बेहतर सुविधा देने के लिए भोपाल स्मार्ट सिटी और भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) मिलकर 81 स्थानों पर ईवी चार्जिंग स्टेशन विकसित करेंगे। यहां चार्जिंग की अनुमानित दर 12 से 16 रुपए प्रति यूनिट तक हो सकती है। पहले चरण में 61 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें बीसीएलएल के हिस्से के 31 स्टेशनों में