देश में ई85 ईंधन लॉन्च हुआ, पुरी बोले- ग्रीन फ्यूचर की तरफ ऐतिहासिक कदम

नई दिल्ली, 5 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन ऑयल फ्यूल स्टेशन पर ई85 ईंधन को लॉन्च किया। इस दौरान उन्होंने इसे ग्रीन फ्यूचर की तरफ ऐतिहासिक कदम बताया।