लखनऊ। सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान ने 85वां सीएसआईआर स्थापना दिवस उत्साह और वैज्ञानिक उत्कृष्टता, नवाचार एवं राष्ट्र के विकास के प्रति नए संकल्प के साथ मनाया। इस दौरान अनुसंधान-उद्योग संबंधों को मजबूत करने व प्रौद्योगिकियों के व्यावसायीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से समझौता ज्ञापनों एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पहलों का आदान-प्रदान किया गया। जिसमें स्कूल ऑफ लाइवलिहुड एंड रूरल डेवलपमेंट – यस अर्थ, असम और सीएसआईआर-सीमैप के बीच सीएसआईआर अरोमा-4.0 के अंतर्गत उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में